मोबाइल की बढ़ती लत कैसे बच्चों का मासूम बचपन छीन रही है? जानिए माता-पिता की छोटी आदतें बच्चों के भविष्य पर कितना गहरा असर डालती हैं। एक सोचने पर मजबूर करने वाला लेख।
आज के समय में मोबाइल फोन बच्चों के लिए पढ़ाई, मनोरंजन और जानकारी का एक बड़ा साधन बन चुका है।
लेकिन जब यही मोबाइल धीरे-धीरे बच्चों के मासूम बचपन, भावनाओं, रिश्तों और असली ज़िंदगी के अनुभवों को चुपचाप छीनने लगे, तब यह एक गंभीर चिंता का विषय बन जाता है|हमें रुककर सोचना चाहिए।
सुबह की शुरुआत मोबाइल से – एक छुपी हुई कहानी
आजकल बच्चों की सुबह की एक अलग ही कहानी है।
बच्चे अब जल्दी नहीं उठते। माता-पिता कहते हैं,
“बेटा उठ जाओ, लेट हो जाओगे।”बच्चा जवाब देता है,
“बस पाँच मिनट और…” माता-पिता फिर समझाते हैं।
आख़िरकार बात आसान करने के लिए कहते हैं,
“अच्छा, थोड़ा मोबाइल देख लो।” यहीं से आदत की शुरुआत होती है। जो मोबाइल कभी समय काटने का साधन था, वही धीरे-धीरे दिन की शुरुआत बन जाता है।
खाना और मोबाइल – आज की आम सच्चाई आज की मम्मियाँ बहुत समझदार हैं, लेकिन उतनी ही व्यस्त भी।
बच्चे आसानी से खाना नहीं खाते। पहले माता-पिता उनके साथ बैठते थे, खेल-खेल में या प्यार से खाना खिलाते थे।
लेकिन आज समय और ऊर्जा की कमी के कारण सबसे आसान तरीका चुना जाता है—“लो बेटा, मोबाइल देखो और खाना खा लो।” धीरे-धीरे यह आदत बन जाती है।
बच्चा मोबाइल के बिना खाना खाने से मना कर देता है।
स्क्रीन नहीं, तो खाना नहीं। इसी तरह मोबाइल की लत चुपचाप बच्चे की ज़िंदगी में प्रवेश कर जाती है।
माता-पिता की सहूलियत, बच्चों का नुकसान
घर के काम करते समय, आपसी बातचीत के दौरान या थोड़ी देर आराम पाने के लिए, खासतौर पर शहरों में माता-पिता बच्चों को मोबाइल पकड़ा देते हैं ताकि—बच्चे बाहर न जाएँ
माता-पिता शांति से काम कर सकें ,बच्चे व्यस्त रहें
लेकिन अक्सर माता-पिता यह नहीं समझ पाते कि यह सहूलियत बच्चे के भविष्य के लिए कितना बड़ा नुकसान बन सकती है। आइए इसे साफ़-साफ़ समझते हैं।
निष्कर्ष: माता-पिता के लिए एक चेतावनी मोबाइल अपने-आप में बुरा नहीं है, लेकिन उस पर बढ़ती निर्भरता खतरनाक है। जो चीज़ शुरुआत में बच्चों को उठाने, खाना खिलाने या शांत रखने का आसान उपाय लगती है,वही धीरे-धीरे आदत बनती है और फिर लत। हम अनजाने में बच्चों की हँसी, खेल, जिज्ञासा और असली रिश्तों को एक चमकती स्क्रीन के बदले सौंप देते हैं। बचपन मोबाइल देखने के लिए नहीं, दौड़ने, खेलने, बात करने, गिरने-संभलने और सीखने के लिए होता है।
अगर आज हम नहीं रुके,
तो कल हमारे बच्चे हाथ में मोबाइल लेकर बड़े होंगे—
लेकिन दिल में खालीपन लिए। बच्चों को मोबाइल से ज़्यादा,
माता-पिता का समय, प्यार और साथ चाहिए।
फैसला हमारे हाथ में है—
या तो स्क्रीन में उलझा बचपन, या यादों से भरा बचपन।
Discover more from The Raghav Verse
Subscribe to get the latest posts sent to your email.